जियो टैगिंग और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर मुख्य विकास अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, जानिए क्या कुछ कहा ?
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 04 Dec, 2024
- 475
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
➡️ परागपुर में ठोस अपशिष्ट प्रवाह पर सख्ती
➡️ सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक और बारकोड सिस्टम का निर्देश
महराजगंज, 04 दिसंबर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीडीओ ने वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों से अब तक किए गए जियो टैगिंग कार्य की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि यह कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो। इसके साथ ही सार्वजनिक जलाशयों में ठोस अपशिष्ट प्रवाह को रोकने के लिए सभी निकायों और डीपीआरओ को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए।
वन विभाग द्वारा निचलौल स्थित परागपुर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रवाह की जानकारी दिए जाने पर सीडीओ ने डीएफओ महराजगंज को निर्देशित किया कि वे ईओ निचलौल को इस मुद्दे पर पत्र प्रेषित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान सीडीओ ने नगर निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए बारकोड सिस्टम लागू करने की बात कही। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएफओ निरंजन राजेंद्र सुर्वे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद विश्वकर्मा और सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जायसवाल सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना था।

